( शहीद के सम्मान व स्मृति में बनेगा द्वार)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान बीते दिनों वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित पांडेखोला आवास पर जा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रृद्धासुमन अर्पित किये साथ परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के सम्मान में एक द्वार भी बनाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad