कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलमोडा़ भुपेंद्र भोज गुड्डू ने अलमोडा़ जनपद के हवालबाग ब्लाक के सरकारी योजनाओं के शिलापट पर भाजपा कार्यकर्ता के नाम लिखे जाने पर आपत्ति जताई
( सरकारी अधिकारियों से पूछा किस नियम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता का नाम शिलापट पर लिखवाया)
कांग्रेस अलमोडा़ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने ब्लॉक हवलबाग की योजना के उद्धघाटन पर शिलापट पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के नाम होने पर आश्चर्य जताया।
एक बयान जारी कर कहा की आज भाजपा सरकार में सरकारी अधिकारी ऐसे नतमस्तक हो गए है की सरकारी योजना के शिलापट मै भाजपा के कार्यकर्ताओ के नाम भी लिखने लगे है कांग्रेस जिला प्रशासन से पूछना चाहती है क्या आपके ब्लॉक की योजना के उद्धघाटन पर भाजपा के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी का नाम किस नियम के तहत लिखाया गया है उस पर जिले के जिम्मेदार अधिकारियो को स्थिति स्पष्ट करनी चाइये