( समूचे शहर में शोक की लहर शोक-संवेदना का सिलसिला जारी। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व गोपाल सिंह धपोला की पुत्री व अल्मोड़ा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश धपोला की बहन थीं इला)


सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अलमोडा़ के जन्तु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इला बिष्ट का लम्बी बीमारी चलते देहान्त हो गया। प्रोफेसर इला बिष्ट एक मृदुभाषी शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। वे अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व गोपाल सिंह धपोला की पुत्री व टैक्स बार एसोसिएशन अलमोडा़ के अध्यक्ष हरीश धपोला की बहन थीं। प्रोफेसर इला बिष्ट के निधन का समाचार सुनकर अल्मोड़ा में शोक की लहर है। अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सहित सभी क्षेत्रों से शोक संवेदना व श्रृद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ परिसर व विश्व विद्यालय में गम का माहौल है
शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा हमारी साथी प्रो. इला बिष्ट हमें छोड़ कर परमपिता में लीन हो गई हैं। उनका असमय जाना दुःखद है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चारों परिसरों में (दिनांक 24 जून 2026) प्रातः 11:00 बजे में शोक सभा आयोजित हुई और शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्य स्थगित किये गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रो इला बिष्ट हमारे विश्वविद्यालय की सम्मानित सहयोगी रही हैं।उनके अचानक और असमय निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। वे बेहतरीन शिक्षाविद और समर्पित रिसर्चर थीं। उनके निधन से हमारे एकेडमिक जगत में एक बड़ी कमी आ गई है।
प्रोफेसर इला बिष्ट का निधन अलमोडा़ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हिम शिखर परिवार भी दिवंगत आत्मा को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad