( उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अलमोडा़ जनपद इकाई के नेतृत्व में आगामी आठ अगस्त को होगा आयोजन) उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अलमोडा़ जनपद इकाई आगामी शनिवार ( आठ अगस्त)को नगर निगम सभागार अलमोडा़ में प्रोफेसर कृष्ण मूर्ति, सेवानिवृत्त प्रोफेसर मद्रास विश्वविद्यालय का ” मानव विकास एवं स्वास्थ्य” पर एक व्याख्यान बारह बजे से करने जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।