( जन औषधि केन्द्र चल रहा है, आठ साल से बिना लाइसेंस के, कोई सुधलेवा नहीं, जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति के संज्ञान में अब तक क्यों नहीं आयी वे बातें , जो जिलाधिकारी को दिखायी दी?)
जन सरोकारों से जुड़े धरातल पर कार्य करने वाले जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह की कार्यशैली की जनपद में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला चिकित्सालय अलमोडा़ का औचक निरीक्षण ही नहीं बल्कि बारिकी से हर चीज का मुआयना किया। जन औषधि केन्द्र का आठ साल से बिना लाइसेंस संचालन, कोई हिसाब नहीं बहुत बड़ी बात पकड़ी। साफ सफाई और अन्य चीजों को भी बारिकी से देखा मरीजों की परेशानी को देखते हुए रिपोर्ट को उनके मोबाइल पर भेजने का निर्णय स्वागत योग्य कदम है, जिलाधिकारी का।
जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की भी मासिक बैठक आयोजित की जाती रही है, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं प्रश्न है जो बातें जिला अधिकारी अंशुल सिंह को दिखायी दी वे प्रबंधन समिति के संज्ञान में आने से कैसे रह गयी।
अतीत को भूलकर जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह की पहल और जन सरोकारों से जुड़े रहने से निसंदेह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
देखिए जिलाधिकारी अलमोडा़ का निरीक्षण विडियो

















