सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल शासन परिवर्तन की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन, सेवा और जनविश्वास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने की यात्रा रही है। इन 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है और इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad