दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा अलमोडा़ की अनूठी पेशकश हुयी देवी मां के नौ स्वरूप व भैरव बाबा सुंदर आकर्षक झांकियां सजाई गई। जो एक आकर्षक दृश्य था।

इसके बात छपनन भोग लगाया। आज के भव्य आयोजन के केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री सांसद अजय टम्टा, सांसद मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक साक्षी रहे।

कथा वाचक शास्त्री राजेश जोशी व उनकी मंडली की कथा व भजन से देर रात तक भक्तिमय वातावरण रहा। महोत्सव आयोजन में समिति के सचिव मनीष जोशी की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad