गरमपानी(नैनीताल)। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में आज शाम 4.15 बजे के पास गंगोलीहाट से हल्द्वानी की तरफ जा रही कार दोपाखी के पास अनियंत्रित होकर पैरापीट से जा टकरायी गनीमत रही कार में सवार एक ही परिवार के पांच घायल हुए और ज्यादा चोट नहीं आए । घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।गंगोलीहाट से हल्द्वानी की तरफ जा रही कार के दोपाखी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पैरापीट से टकराने के बाद रुकने से कार में सवार एक ही परिवार के संजय कुमार(40) पुत्र किशन राम उनकी पत्नी सोनिया ग्वासीकोटी (34) लड़का श्रेय(10) लड़की श्रब्या (6) निवासी कुमाऊ कालोनी दमुवादुंगा हल्द्वानी और उनकी बहन कमला देवी (45) पत्नी केदार राम निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा सहित पांच लोग घायल हुए और हादसे में बाल – बाल बचे। मौके पहुंचे खैरना चौकी कांस्टेबल प्रयाग जोशी और राजेंद्र सती ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी गरमपानी में डाँ अनिल गंगवार ने संजय,सोनिया,शेय, श्रब्या को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। लेकिन कमला देवी के सिर में चोट के चलते उसे हर सेंटर रेफर कर दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad