गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के रातीघाट के पास आज शाम हलद्वानी से खैरना की तरफ आ रही एक पिकअप के अचनाक ब्रेक फैल हो गए, जिसके चलते वहान के सामने चल रहे 2 अन्य वाहनों पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते सामने के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

वही टक्कर के बाद सामने के वाहन में बैठे लोगों के बीच चीख पुकार निकल गयी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नही आई, वही घटना के बाद मार्ग में जाम लग गया। जिसके बाद यात्रियों द्वारा इसकी सूचना खैरना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मौके पर प्रयाग जोशी, राजेन्द्र सती पहुँच गए, जिसके बाद वाहनो को मार्ग से हटाया गया तथा यातायात सुचारू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad