बंदरों की समस्यायों को लेकर एक विडियो सोशियल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि एक तरफ बंद पकड़ने का अभियान अलमोडा़ में चालू हुआ है दूसरी तरफ गाड़ी में बंदर पकड़ कर अल्मोड़ा में छोड़े जा रहे हैं।ऐसे में कैसे निजात मिल सकती है बंदर की समस्यायों से अल्मोडा़वासियों को ?


( विडियो साभार सोशियल मिडिया)


इस विडियो का संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी मिनी जू अल्मोड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बंदरों को बंधियाकरण के लिए लाया जा रहा था बंधियाकरण के बाद वहीं छोड़ा गया जहां से लाया गया। किसी अन्य जगह नहीं । इस प्रकार की ग़लत सूचना प्रचारित और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं। देखिये पत्र

ADVERTISEMENTS Ad