जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह ने
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में एवं अध्यक्ष महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में ” सम्मान से पहचान “( Identity with Dignity) अभियान के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के मध्य में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अधिकारो का संरक्षण अधिनियम,2019, शिक्षा का अधिकार, रोजगार संबंधित अधिकार, स्वास्थ्य संबंधित अधिकार, सरकारी योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, न्यायपूर्ण और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की गरिमा आदि एवं स्थाई लोक अदालत के लाभ, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, आदि जानकारी दी गई एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई ।

ADVERTISEMENTS Ad