( प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जी एस टी विभाग के अधिकारियों से व्यापारी हित में दो टूक कहा)


जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अध्यक्ष नवीन वर्मा की उपस्थिति में हुयी।बैठक में व्यापारी भाइयों ने जीएसटी से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं व्यावहारिक सुझावों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।बै

ठक के दौरान स्पष्ट कहा गया जीएसटी के नाम पर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न अथवा अनावश्यक अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय, संवाद और सौहार्दपूर्ण व्यवहार होना अत्यंत आवश्यक है।
जीएसटी देश और प्रदेश के विकास की रीढ़ है। इसलिए व्यापारियों को डर के माहौल में रखने के बजाय जीएसटी पंजीकरण, समय पर कर जमा करने तथा नियमों के पालन से होने वाले लाभों की जानकारी देकर कर व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए। विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं ताकि नियमों में होने वाले बदलावों से व्यापारी जागरूक रह सकें।


जब विभाग और व्यापारियों के बीच संवाद और विश्वास बढ़ेगा, तभी समस्याओं का समाधान होगा और सरकार का राजस्व भी समृद्ध होगा।
बैठक में जीएसटी विभाग की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती हेमा बिष्ट भट्ट, डीसी एसआईबी श्री ज्ञान चंद्र, डीसी श्रीमती शैलजा पाठक एवं सहायक आयुक्त श्री हितेश पंत उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad