( अल्मोड़ा शहर हुआ गौरवान्वित, खुशी की लहर । बधाई का सिलसिला जारी)

मेजर जनरल आशीष साह को सेना मेडल जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना पूरे अल्मोड़ा और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। आशीष साह कीइस उपलब्धि ने सभी का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

मेजर जनरल आशीष साह का परिवार मूलत अलमोडा़ शहर का निवासी है उनके इस सम्मान से अल्मोड़ा अपने को विशेष गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा परिजनों को बधाई ज्ञापित करने का सिलसिला जारी है। आशीष साह के भाई पवन‌ साह अल्मोड़ा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पदाधिकारीगण व्यापारियों ने बधाई देते हुए कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि आशीष साह इसी तरह राष्ट्र सेवा में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएँ।
हिम शिखर परिवार भी अपनी हार्दिक बधाई ज्ञापित कर आशीष साह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

ADVERTISEMENTS Ad