गरमपानी।भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के पास रातीघाट और खैरना के बीच एक कार और मैक्स वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

​दुर्घटना के तुरंत बाद व्यस्त राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया और जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। इसके बाद, पुलिस की मौजूदगी में दोनों वाहन स्वामियों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और लिखित समझौता कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad