देहरादून। मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में मोहकमपुर में 29 मिमी, चकराता में सात मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सोमवार को दून का अधिकतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad