खैरना । अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावली के पास एक टैक्सी और दो बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नावली के पास एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों आमने-सामने जा टकराई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा मौके पर पहुँची।


​तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुँचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad