उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री का दायित्व प्राप्त करने के उपरांत कुंदन लटवाल के गृह जनपद अल्मोड़ा में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लोधिया से पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं वाहन काफिले के साथ उनका स्वागत जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए अल्मोड़ा नगर पहुंचने के बाद स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, नीमा आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, जागेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पांडे रहे।

उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर लटवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ नेताओं, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ नेताओं, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं उत्तराखंड को विकास के नए आयाम दे रही हैं।

लखपति दीदी योजना, पर्यटन विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से रंजीत भंडारी, लता वोहरा, जिला पंचायत सदस्यगण, पार्षद, छात्र नेता, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad