सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ( सिनियर सिविल जज)श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा ” World Youth Skills Day” के अनुक्रम में दिनांक-14/07/2026 को विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित छात्राओं आत्मनिर्भर और रोजगारयोग्य क्षेत्रों के चयन हेतु व पर्सनालिटी डेवलपमेंट,एवं व्यक्तिगत विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आनलाइन सुरक्षित व्यवहार, कानूनी अधिकारो और डिजिटल जगत में सुरक्षा, Pocso act, मानव तस्करी,यौन शोषण,दहेज निषेध अधिनियम,घरेलू हिंसा,(Posh act) महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न ( निवारण,प्रतिषेध,और प्रतितोष) अधिनियम 2013, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व निशुल्क विधिक सहायता,नालसा हैल्पलाइन नंबर 15100, आदि जानकारी प्रदान की गई । शिविर मे विद्यालय की प्रधानाचार्या, अध्यापकगण, आदि उपस्थित रहें। तत्पश्चात सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन विभाग के सहयोग से बिंसर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया ।

















