
( रोहित कार्की अनेक महत्वपूर्ण संगठनों से जुड़ अपने अनुभव व योग्यता का लाभ समाज को दे रहे हैं।)
भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री श्री संजीव शर्मा की स्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल ने अल्मोड़ा नगर निगम पार्षद एडवोकेट रोहित कार्की को भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड का प्रदेश विधिक सलाहकार मनोनित किया हैं और आशा व्यक्त की हैं कि वो व्यापारियों के हितों के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे।
रोहित कार्की इंडियन फैडरेशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूज़ पेपर्स नई दिल्ली की उत्तराखंड ईकाई में अल्मोड़ा जनपद के जिला संयोजक ,उत्तरांचल संचेतना समाचार पत्र में संपादकीय रूप व दैनिक इंडिया वार्ता में जिला प्रभारी, स्वैच्छिक रक्तदान संघ अल्मोड़ा केजिलाअध्यक्ष,अल्मोड़ा बॉडी बिल्डिग व पॉवर लिफ्टिंग के सचिव,जिला योग प्रशिक्षित संगठन के जिला अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ के विधि सलाहकार का दायित्व निभा रहे हैं।
श्री कार्की वर्ष २००३ में शामक डावर इंसिट्यूट मुंबई में भी छात्र रह चुके हैं और वर्ष २०१० में इंडिया गॉट टैलेंट न्यू दिल्ली में भी इनके कलाकारों ने उत्तराखंड के कल्चर की प्रस्तुति कर प्रतिभाग किया था, श्री कार्की के द्वारा वर्ष २००८ में देहरादून में आयोजित राज्य की आठवीं वर्षगाठ कार्यक्रम में बतौर सह निर्देशक और वर्ष २०१० में “स्वर गंगा” महाकुंभ हरिद्वार में “कहे कबीरा” नाटक का सफल निर्देशन भी किया जा चुका हैं और इनके द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट फ़िल्म को प्रथम कुमाऊंनी फ़िल्म महोत्सव नैनीताल में भी काफ़ी सराहा जा चुका हैं।रोहित कार्की के प्रदेश विधिक सलाहकार बनने पर अनेक संगठनों ने बधाई दी है।















