(अनेक संगठनों ने मजदूर हितों को संरक्षण दिये जाने की बात कही, मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा)

अल्मोड़ा में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशवासी हड़ताल को समर्थन देते हुए एक सभा /प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी ,मजदूर, महिला विरोधी सांप्रदायिक कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा चार काली श्रम संहिताओं को निरस्त करने के लिए मजदूर एवं कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आए मजदूर एवं कर्मचारियों ने कहा कि मनरेगा कानून को पुनः बहाल किया जाए और मनरेगा में किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए किसान सभा के साथियों ने कहा कि बिजली विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा खाद्य सब्सिडी को बढ़ाया जाए।

बीएसएनल से आए साथियों ने कहा कि अल्मोड़ा में बीएसएनएल में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति बत से बत्तर है। पिछले 10 महीने से उन्हें किसी प्रकार का कोई वेतन नहीं दिया जा रहा है ।जिससे उक्त कर्मचारी में काफी रोष है। हड़ताल पर बोलते हुए अन्य संगठनों से आए लोगों ने कहा कि केंद्र के सरकार देश की अस्मिता और संप्रभूता को तार तार कर रही है अमेरिका के साथ की गई डील देश के मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग पर सीधे हमला है वक्ताओं ने कहा कि उक्त डील का असर कर्मचारी एवं किसान वर्ग पर पड़ेगा ।देश का किसान जो कि पहले ही बहुत दिक्कत से अपना भरण पोषण कर रहा है खुले बाजार के कारण तथा अमेरिका को 0% प्रतिशत टैरिफ को भारत में खुली छूट देने के कारण भारत का कपास किसान सोयाबीन किसान एवं डेयरी उत्पादों से जुड़े हुऐ किसान की स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाएगी वक्ताओं ने यह भी कहा कि देश की सरकार को एपस्टीन फाइल में आए हुए नाम को सार्वजनिक करना चाहिए तथा तत्काल प्रभाव से उन सभी लोगों ने इस्तीफा देना चाहिए जिनका नाम एपिस्टीन फाइल में आया है ।

प्रदर्शन में उत्तराखंड में नफरत की राजनीति कर रही धामी सरकार पर भी तीखा प्रहार किया गया, प्रदर्शन के बाद पूरे शहर में 4श्रम संहिताओं को वापस लेने मजदूरों के हकों को बहाल करने और मोदी और ट्रंप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया धरना प्रदर्शन में C,iT,U के जिला सचिव आरपी जोशी, जनवरी महिला समिति की सुनीता पांडे जनवरी महिला समिति की सुनीता पांडे , सरस्वती ,जनवादी नौजवान सभा से युसूफ तिवारी, योगेश कुमार आशा वर्कर्स, से विजयलक्ष्मी भगवती आर्य ममता भट्ट नीमा जोशी किरण शाह देव की बिष्ट आयशा अंशी सरोजिनी ममता तिवारी ममता तिवारी पूजा बगड़वाल आशा लटवाल विमला रावत हेमा नगर कोठी तारा चौहान तुलसी भट्ट पी, टी, सी ,कर्मचारियों से जीवन डांगी कपिल सिंह उमेश चंद्र हीरा सिंह नंदन सिंह मंगल दत्त भट्ट बिसंडार जोशी रतन सिंह कुंवर सिंह शंकर लाल पवन सिंह दीवान सिंह प्रताप सिंह बाला दत्त पांडे आदि मौजूद, भजन माता में देवकी गंगा हेमा अधिकारी प्रेम जड़ौत आनंदी गुप्ता, बीएसएनल से डी,सी भट्ट रहे सभा का संचालन युसूफ तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad