अल्मोड़ा। विश्व शांति दिवस के मौके पर गांधी पार्क अलमोडा़ में राज विद्या केंद्र द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज विद्या केंद्र के प्रेम रावत के साहित्य व प्रवचन का प्रचार प्रसार किया गया। आडियो क्लिप के द्वारा शांति का पाठ पढ़ाया गया। आयोजकों ने बताया की प्रत्येक रविवार को बक्शी खोला अलमोडा़ में सांय पाठशाला में शांति पाठ पढ़ाया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में बी डी पांडेय, महेश पांडेय, बी सी पाठक, चन्द्रा बोरा, मुन्नी आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।