( एक साथी नदी में डूबा, दूसरा साथी बचाने में डूब गया। क्षेत्र में शोक की लहर)
अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय के देवस्थल क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोस्त को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में दोनों की ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे थाना सोमेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि कोसी-सोमेश्वर मार्ग पर देवस्थल के पास दो युवक नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
हादसे का शिकार हुए दोनों युवक अविवाहित थे। उनकी शिनाख्त सोनू कनवाल पुत्र स्व. लछम सिंह कनवाल उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा और धीरज सिंह गढ़िया पुत्र गोपाल सिंह निवासी, बागेश्वर हाल पता हल्द्वानी मोटाहल्दू के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी।
















