
(एसपी हल्द्वानी ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा बीती रात सभी अधिकारियों के साथ गोष्ठी लेकर आज जनपद के चोरगलिया क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए। तत्क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा गोलपार, चोरगलियामें ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
👉ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:
▫️सख्त एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।
▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।
▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।ब्रीफिंग के दौरान रेवाधर मठपाल पुलिस अधीक्षक संचार, अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी”, विमल कुमार सीओ लालकुआं, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक मुखानी समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

















