( सदस्यों के हितों के संरक्षण के लिए विस्तार से चिंतन होगा। राकेश शर्मा)
हल्द्वानी डिविजन इंश्योरेंस पेंशन एसोसिएशन के महामंत्री राकेश शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है हल्द्वानी डिवीज़न इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन का चतुर्थ सम्मेलन दिनाँक 15 नवंबर 2026 दिन रविवार को प्रात:10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होटल् क्रिस्टल ग्रांट, मुखानी चौराहा हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में साथियों के हितों व मांगों, संगठनात्मक समीक्षा की जायेगी। प्रमोद कुमार शर्मा ,संयुक्त सचिव AIIPA का संबोधन होगा, ।साथ ही नयी कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा । इस सम्मेलन में भारी संख्या में सदस्य भाग लेंगे।