
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कांग्रेसी विधायक द्वारा की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी से राजनैतिक माहौल गर्मा गया है।भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने किया।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नारे लगाए तथा अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि देश की जनता का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत और अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से सदैव विरोध करते रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी।
पुतला दहन में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
















