( आगामी बीस फरवरी को व्यापार मंडल भवन, निकट मल्ला महल में आयोजित होगा शिविर, तैयारी के लिए बैठक आयोजित हुई)


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज दिनांक 12 फरवरी को स्वर्गीय दीप चंद्र सभागार, व्यापार मंडल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक जिला सम्मेलन तथा 20 फरवरी को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जिला व्यापार मंडल द्वारा 20 एवं 21 फरवरी को दीप चंद्र सभागार, व्यापार मंडल भवन में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जो रोगियों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।


बैठक में स्वास्थ्य शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।
सभी पदाधिकारियों के विचार-विमर्श के पश्चात 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई। इस सम्मेलन में नगर सहित जनपद की सभी 32 व्यापारिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी। साथ ही, जिले के समस्त व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सुशील साह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन गुररानी, जिला महामंत्री श्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त मंत्री श्री दिनेश मठपाल, महिला नगर उपाध्यक्ष श्रीमती जया साह, नगर सचिव श्री वकुल साह, सह सचिव श्री अश्विन नेगी, सह सचिव श्री आशीष भारती, श्रीमती ज्योति कपूर, श्री अब्दुल जब्बार, श्री शहजाद कश्मीरी, श्री राकेश तिवारी, श्री अतुल पांडे, श्री नरेंद्र कुमार (विक्की), श्री पवन साह, श्री संजीव गुप्ता, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री प्रतेश पांडे, श्री हिमांशु पेटशाली, श्री ललित मिश्रा, श्री यश भट्ट, श्री रोहित मेर, श्री हर्षवर्धन तिवारी, श्री जगदीश वर्मा, श्री आशु गोस्वामी, श्री अमन नज्जोन, श्री कमल तिवारी, श्री बिलाल खान, श्री हिमांशु जोशी, श्री पीयूष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad