• प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान आईजीएल हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
  • उन्होंने कहाकिसरकारसरलीकरण,
  • समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • इस मौके पर रूद्रपुर विधायक शिवअरोरा,काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,दर्जा मंत्री फरजाना बेगम,मेयर दीपक बाली,प्रदेशमंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल,सीमा चौहान,राम मेहरोत्रा,भारत भूषण चुग,राजेशकुमार,
    जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad