एसएसपी नैनीताल समेत समस्त पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजली बाजपुर में पूरे राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई)

जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन मल्लीताल में नियुक्त फायरमैन जगजीत सिंह का कर्तव्य पालन के दौरान अचानक दिनांक 22.06.2026 की रात्रि में वाहन दुर्घटना में गंभीर चोटिल होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है।

अपने एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से पुलिस परिवार अत्यंत मर्माहत है। हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल ने दिवंगत फायरमैन के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दिवंगत साथी के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हर संभव विभागीय मदद और सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान एसएसपी द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।दिवंगत फायरमैन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।


डॉ० जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), श्री अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), श्री विनय सिंह( सीओ प्रशिक्षु), श्री विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री मिन्दरपाल अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी, सहित कई पुलिस अधिकारी व सहकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad