गरमपानी स्थानीय गरमपानी बाजार में आज शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास खड़ी एक पिकअप के नशे में धुत चालक और उसके साथियों ने जमकर उत्पाद मचाया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप सवार युवक जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे। दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहे परिवारों ने जब इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपी और उग्र हो गए। विवाद बढ़ने पर चालक ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वह पहले पिकअप को तेजी से आगे ले गया और फिर बैक गियर डालकर दुकानदारों की तरफ रौंदने के इरादे से बैक करने लगा।


इस जानलेवा हरकत को देख आसपास के लोग सहम गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने आत्मरक्षा और गाड़ी को रोकने के लिए उस पर पथराव किया, जिसके बाद आरोपी चालक तेज रफ्तार में पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।


ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की भी अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad