हिम शिखर परिवार की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


( केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने ली सलामी)


जनपद अल्मोड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रातःकाल नंदा देवी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की। प्रभात फेरी के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व—को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत आवश्यक है।इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है तथा शासन-प्रशासन जनहित में निरंतर कार्यरत है।

समय के साथ साथ हमें स्वयं को अद्यतन रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मतदाता जागरूकता के तहत समस्त प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान महत्वपूर्ण है।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने डेयरी विभाग के एटीएम दुग्ध वाहन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस पहल से दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा।

पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी की उपस्थिति में आयोजित हुई भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।भव्य परेड में अल्मोड़ा पुलिस, महिला फायर सर्विस,आईटीबीपी, होमगार्ड जवानों व एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग किया गया।परेड में जवानों के जोश और जूनून ने किया उपस्थित जनों को उत्साहित, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा परेड ग्राउण्ड। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुड वर्क के लिए अल्मोड़ा पुलिस के जवान और गुड समेरिटन हुए सम्मानित।मुख्य अतिथि *सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री,भारत सरकार श्री अजय टम्टा जी की उपस्थिति में पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मान प्रणाम ग्रहण किया गया। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी द्वारा किया गया। रैतिक परेड के द्वितीय कमांडर श्री दरबान सिंह मेहता, यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा, तृतीय कमांडर श्री मोहित कुमार सूबेदार पुलिस लाइन अल्मोड़ा रहे।इस भव्य रैतिक परेड में अल्मोड़ा पुलिस के महिला/पुरुष जवानों,महिला फायर सर्विस,आईटीबीपी, होमगार्ड व NCC कैडेट्स की टोलियों के अतिरिक्त,यातायात पुलिस इण्टरसेप्टर, वायरलेस,फायर सर्विस, डायल-112, एसडीआरएफ, मोबाईल फोरेन्सिक यूनिट द्वारा भी अपने-अपने वाहनों से प्रतिभाग किया गया। भव्य रैतिक परेड के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई।
काफी संख्या में परेड ग्राउंड में पधारकर अतिथियों द्वारा गणतंत्र दिवस की भव्य परेड को सराहा गया।
*सम्मानित-*
इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले अधि0/कर्म0गण क्रमशः1-निरीक्षक श्री मदन मोहन जोशी-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर 2-निरीक्षक श्री भुवन चन्द्र जोशी,प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा 3- उ0नि0 श्री अजेन्द्र प्रसाद-थानाध्यक्ष देघाट 4- उ0नि0 श्री प्रमोद पाठक-थानाध्यक्ष लमगड़ा 5- उ0नि0 श्री संजय जोशी-चौकी प्रभारी भिकियासैंण 6-अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार,थाना सल्ट 7-अपर उ0नि0(पी0टी0) श्री चन्द्रमोहन पाण्डे-साइबर सेल 8-हेड कानि0 10 ना0पु0 श्री अवधेश कुमार,एसओजी अल्मोड़ा 10- कानि0 266 ना0पु0 श्री राकेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा 11-कानि0 115 ना0पु0 श्री कमल किशोर जोशी-थाना लमगड़ा 12-कानि0 05 ना0पु0 श्री नीरज बिष्ट 13- कानि0 3488 श्री रविन्द्र चन्द्र-एस0डीआर0आर0एफ0 14-फायरमैन 196 श्री कैलाश सिंह धपोला 15-महिला कानि0 476 ना0पु0 सुश्री मनीषा 16-महिला होमगार्ड सुश्री ओशिन खान को सम्मानित किया गया।
गुड समेरिटन-
साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड समेरिटन क्रमशः- 1-श्री नरेन्द्र सिंह-निवासी कोटियाल भिकियासैंण 2-श्री धीरज सिंह निवासी-भिकियासैंण 3-श्री पंकज सिंह-भिकियासैंण 4-श्री जितेन्द्र सिंह निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 5-श्री अभय सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 6-श्री संजय बंगारी निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 7-श्री मिथिलेश सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 8-श्री नितिन सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 9-श्री हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 10-श्री मोहन शर्मा निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 11-श्री पूरन सिहं निवासी-कुंजाखाली जागेश्वर 12-श्री गंगा सिंह निवासी-कोटली जागेश्ववर को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय सविधान आदि के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एसएसपी महोदय द्वारा इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समारोह में आये सभी अतिथिगणों व जनता के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी गयी।
उक्त कार्यक्रमों के उपरांत पुलिस परिवार के बच्चों व नटराज डांस एवं ज़ुम्बा फिटनेस इंस्टीट्यूट,अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अपर उपनिरीक्षक(पी0टी0) चन्द्रकला कोरंगा व महिला कांस्टेबल प्रियदर्शिनी इन्द्रा द्वारा किया गयागणतंत्र दिवस की भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री रमेश चन्द्र द्वारा की गयी।
अतिथियों की अगवानी/विदाई में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत श्री विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री राजीव कुमार टम्टा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर,निरीक्षक एलआईयू,श्री मनोज भारद्वाज,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, डीआईजी आईटीबीपी कोसी अल्मोड़ा,श्री सतपाल सिंह बिष्ट,कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय,कमांडेंट एसएसबी अल्मोड़ा, श्रीमती हेमा गैड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा, श्री महेश नयाल, जिला अध्यक्ष बीजेपी अल्मोड़ा,श्री भूपेन्द्र भोज,जिलाध्यक्ष कांग्रेस,श्री रघुनाथ चौहान,मा0 पूर्व विधायक,श्री कैलाश शर्मा,मा0 पूर्व विधायक,श्री रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,श्री रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,श्री गिरीश खोलिया,अध्यक्ष दुग्ध संघ अल्मोड़ा,श्री कुन्दन लटवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो,श्री अरुण वर्मा अध्यक्ष होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा,श्री विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष भाजपा, सीडीओ अल्मोड़ा श्री रामजी शरण शर्मा,अपर जिलाधिकारी सुश्री युक्ता मिश्रा, कैप्टन सिख बटालियन अल्मोड़ा,श्री नितिन काकेरवाल जिला कमांडेंट होमगार्ड अल्मोड़ा,ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुनीता भट्ट सहित जिले के अन्य विभागाध्यक्ष/सम्मानित जनप्रतिनिथि/ गणमान्य सम्भ्रान्त नागरिक व अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad