(कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक से धोखाधड़ी कर 19 लाख का ऋण लेने वाला अभियुक्त लोहाघाट से दबोचा)
उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनाकर द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि हिमांशु कुमार, अधीक्षण अभियन्ता प्रथम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराते हुए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR नंबर- 94/2025 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथासीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश कर अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त हिमांशु कुमार (31 वर्ष) को लोहाघाट, जनपद चम्पावत क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र जसराम निवासी- दरकोट, पोस्ट- रॉथी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़। निवासी बताया गया।हिमांशु कुमार, अधीक्षण अभियन्ता प्रथम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, में कलर्क वरिष्ठ सहायक है।पुलिस टीम में उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ाकानि0 श्री सुन्दर लाल बाराकोट. कानि0 श्री सूरज कुमार रहे।
















