( दौरासों में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पलायन आदि के मुद्दे गैरसैंण स्थायी राजधानी बनने से खुद हल होने की बात कही)

उत्तराखंड राज्य की गैरसेण में जब नेता और प्रशासनिक अधिकारियों की चढ़ाई होगी, तभी प्रथक राज्य की कल्पना साकार होगी।यह बात दौरासौं में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में मुख्य रूप से कही गयी।दौरासों में आयोजित बैठक में यह भी कहा गयास्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पलायन आदि के मुद्दे गैरसैंण स्थायी राजधानी बनने से खुद हल हो जाएगी ।
यह बात रखते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने दल के विचारों को रखा।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष दीपा जोशी ने उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रही अत्याचार एवं शोषण पर बहन अंकित भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दे को रखते हुए अपनी बात को रखा और कहा की आज हमारी महिलाएं अपने ही प्रदेश में सुरक्षित नहीं है जो चिंता का विषय है।
युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह ने युवाओं के रोजगार पलायन को रखते हुए कहा प्रदेश की नीति सही ना होना ही पलायन का मुख्य कारण है केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र बिष्ट ने युवाओं के उत्तराखंड से पलायन को ही उत्तराखंड का सही विकास ना होना बताया उन्होंने कहा कि जब पढ़ा लिखा युवा साथी रोजगार के लिए पलायन कर रहा है जिस कारण या प्रदेश अपने विकास में भी बाधा बन रहा है क्योंकि पढ़ा लिखा युवा का यहां ना रुकना बहुत बड़ा दुर्भाग्य की बात है किसी भी प्रदेश की विकास को बनाने में युवा युवा सबसे मजबूत कड़ी होती है आज के कार्यक्रम में पुष्कर सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, चंदन सिंह, हिमांशु राणा, अमित बिष्ट ,सचिन राणा, मदन बिष्ट, पुष्कर सिंह ,ललित बिष्ट, जीवन सिंह, किशन सिंह ,आदि लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर दल को मजबूत करने की बात कही।

















