( अध्यक्ष पद हेतु तीन, उपाध्यक्ष हेतु तीन, महिला उपाध्यक्ष हेतु दो दावेदार, कार्यकारिणी सदस्य पाँच पद हेतु आठ लोगों ने नामांकन कराया अधिकाँश पद पर निर्विरोध संभावना)

अल्मोडा़ जिला बार ऐशोसियेशन के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार, जमन सिंह बिष्ट, केवल सती ने, उपाध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान कुंदन लटवाल, कवीन्द्र पंत ने, महिला उपाध्यक्ष पद पर अमिता चौधरी एवं भावना जोशी ने नामांकन कराया।सचिव पद पर एकमात्र दीप चंद्र जोशी,उपसचिव पद पर प्रेम राम आर्य एवं कोषाध्यक्ष पद पर रोहित बिष्ट,सह कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार ने अपना नामांकन कराया। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर लवली दासपां,सम्प्रेक्षण पद पर चन्दन सिंह बगडवाल ने अपना नामांकन कराया।कार्यकारिणी सदस्य पर दीपक सिंह नेगी,नारायण सिंह जीना,पल्लव इस्तमाल,रमा शंकर नैलवाल,सुनील कुमार, विक्रान्त रामचन्द्र बख्तावर,विवेक तिवारी ने अपना नामांकन कराया। चुनाव समिति के अध्यक्ष भानु प्रकाश तिलाराने बताया कि बताया कि कलनामांकन पत्रों की जांच दोपहर 12:30 तक की जाएगी एवं उसके उपरान्त सायं 4 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी।8 सितम्बर को बार भवन में आम सभाएवं 11 सितम्बर को मतदान सम्पन्न होगा।जिसका परिणाम देर सायं घोषित कर दिया जाएगा।

Advertisement