( साहित्य व सिने जगत में शोक की लहर, शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी )
उत्तराखंडी सिनेमा और संगीत जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल अब इस दुनियां में नहीं रहीं। यह कैंसर रोग से पीड़ित थीं। हाल में एक बार कुछ स्वस्थ भी होने लगी थीं। लेकिन पुनः अस्वस्थ हो गई और कल इन्होंने दुनियां को अलविदा कह दिया।
यह उत्तराखंडी फिल्म और सांस्कृतिक जगत की बहुत बड़ी क्षति है। गीता उनियाल के निधन से साहित्य व सिने जगत में शोक की लहर है, जगह जगह से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है
हिम शिखर संदेश परिवार भी शोक संवेदनाओं में अपने को संलग्न कर परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है,परमात्मा इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और दुःखी परिजनों को धैर्य प्रदान करे। हमारी ओर से इन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हरि ॐ शांति