( वरिष्ठ स्व अधिवक्ता चन्द्र शेखर जोशी व पूर्व जिला सूचना अधिकारी दीपक जोशी के भाई थे। शहर में शोक की लहर)


रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व शिक्षक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। स्व जोशी के निधन पर अल्मोड़ा में शोक की लहर है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र जोशी ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा से की थी। इसके पश्चात उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जहाँ वे अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहे।
स्व. जगदीश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा की रामलीलाओं में एक कुशल मेकअप विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान प्राप्त थी। संस्कृति एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। प्रसिद्ध लोकगायक स्व. मोहन उप्रेती तथा तत्कालीन लोक कलाकार संघ से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा।


उनका निवास रानीधारा क्षेत्र में था। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रशेखर जोशी उनके बड़े भाई थे, जबकि पूर्व जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा दीपक जोशी उनके छोटे भाई हैं।
जगदीश चंद्र जोशी जी अत्यंत विनम्र एवं विनोदी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका निधन न केवल शिक्षा और संस्कृति जगत, बल्कि सम्पूर्ण अल्मोड़ा नगर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
हिम शिखर परिवार शोक संवेदना व्यक्त कर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें

ADVERTISEMENTS Ad