( केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा लेंगे परेड की सलामी)

77वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर " गणतन्त्र दिवस परेड–2026" का आयोजन पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाइन खगमरा अल्मोड़ा मेंपूरे गरिमामय वातावरण में किया जाएगा।उक्त समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा कमलों द्वारा प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

🔹 परेड आगमन– प्रातः 10:40 बजे
, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक– 10:45 बजे
आगमन जिलाधिकारी अलमोडा़ 10:50बजे
🔹 आगमन मुख्य अतिथि अजय टम्टा 11:00बजे
🔹 मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण – 11:00 बज
🔹 मुख्य अतिथि का संबोधन – 11:35बजे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा नेइस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ० मन्जूनाथ टी.सी. (आई.पी.एस.) नेजनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतन्त्र दिवस समारोह की गरिमा को बढ़ाएं।

ADVERTISEMENTS Ad