सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आगामी 18 जून,2026 में प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित विभिन्न कमेटी अध्यक्षों/अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह आयोजित किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होगा। समितियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समितियां अपनी तैयारियों को जारी रखें। उन्होंने समितिवार तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों की शुरुआत, ऑडिटोरियम की व्यवस्था,सड़क के सुधारीकरण, कुलगीत की तैयारी, मैडल सेरेमनी, मंच बैकग्राउंड के निर्माण, मंत्रोच्चार, अतिथि आवास-व्यवस्था, स्वागत आदि व्यवस्था, कुलगीत, डिग्री, दीक्षांत सेल्फी पॉइंट, यातायात की व्यवस्था, आमंत्रण सूची, मेरिट लिस्ट के निर्माण आदि को लेकर जानकारी ली और विभिन्न समिति संयोजकों को अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।,

ADVERTISEMENTS Ad