(सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ की शिक्षा संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष डाक्टर विजया रानी ढोंढ़ियाल व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पंत मुख्य वक्ता रहे।)


पी एम श्री गोविंद बल्लभ पंत रा.इं.का खूंट (अल्मोड़ा) में कैरिएर गाइडेंस व काऊंसलिंग के लिए कक्षा 8,9 व 11 के छात्र/छात्राओं के बीच सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ की शिक्षा संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष व भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष डॉ विजया रानी ढोंढ़ियाल व सेवानिवित् प्रधानाचार्य नीरज पंत  द्वारा एक परिचर्चा आयोजित की गयी जिसमें 66 बच्चों ने प्रतिभाग किया।


        प्रारंभ में छात्र/छात्राओं के बीच  भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आधार गीत ” ज्ञान का दिया जलाने चल पड़ा है काफिला ” गीत गाया गया बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया । तत्पश्चात छात्रों को उनके  आने वाले भविष्य व कैरिएर को लेकर चर्चा की गयी जिसमें छात्रों से कुछ विशेष बातों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया सबसे पहले रुचि के आधार पर विषय चुनने का ध्यान देने हेतु छात्रों से आग्रह किया गया। विशेष रूप से छात्र/छात्राओं को पुस्तकों में रुचि बढ़ाने व प्रश्न   पूछने की प्रविर्ति विकसित करने पर जोर दिया गया । छात्र/छात्राओं से कहा गया कि अभी से अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारण /समय प्रबंधन / स्वाध्याय / सामान्य ज्ञान व मोबाइल का शेक्षिक प्रयोग करने की आदतों का विकास करें ।
      इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कोहली कार्यक्रम की संयोजिका प्रांजली भट्ट,  प्रवक्ता जीवविज्ञान व कई शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।    
      

ADVERTISEMENTS Ad