( प्राधिकरण सचिव, सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह ने स्कूली छात्राओं को कानूनी जानकारी दी।)


अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह ने स्कूली छात्राओं को कानूनी जानकारी दी।

उक्त कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन आयोजित किया गया। विक्टर मोहन राजकीय कन्या विद्यालय में शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, समानता, बाल-विवाह निषेध, बालिका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता घरेलू हिंसा, पाक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा,PoSH act, निशुल्क कानूनी सहायता, सम्मान, सलाह व परामर्श, कानूनी अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व सन्तानों दायित्व, परिवार व स्थायी लोक अदालत, व पंफ्लेट वितरित किए गए। जागरुकता शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या, श्रीमती भावना मटेला धपोला, अध्यापक गण, अधिकार मित्र विनीता आर्या व संदीप सिंह नयाल उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad