( दवाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिये, अनुपालन न होने पर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए राहत दी।)


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में औषधियों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत क्रय-विक्रय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर, अल्मोड़ा, श्रीमती पूजा जोशी द्वारा रानीखेत क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा नियमावली के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई।

निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर एक औषधि अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) के निलंबन/निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।इसके अतिरिक्त, तीन औषधि प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण उनके औषधियों के क्रय-विक्रय को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया कि वे अनुज्ञापत्र की समस्त शर्तों (Conditions of Licence) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।


विशेष रूप से प्रतिष्ठानों में पंजीकृत फार्मासिस्ट की नियमित उपलब्धता, औषधियों का विधिसम्मत क्रय-विक्रय, निर्धारित अभिलेखों का संधारण तथा औषधि नियमों के अनुरूप कार्य संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित फर्मों को निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर कर विभाग को अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad