(आस्था और आध्यात्म का महासंगम: बड़े पर्दे पर जीवंत होंगे ‘नीब करौरी बाबा’, सुबोध भावे के अभिनय से सजी बायोपिक जल्द होगी रिलीज)
विश्व प्रसिद्ध संत नीब करोली महाराज ( हनुमंत अवतार) ,
जिन्होंने अपने मौन से दुनिया को राह दिखाई, और जिनके दर्शन मात्र से मार्क जुकरबर्ग से लेकर स्टीव जॉब्स तक का जीवन बदल गया—ऐसे महान संत नीब करौरी बाबा की अलौकिक गाथा अब सिनेमाघरों में गूंजने वाली है। फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर, बाबा के जीवन पर आधारित भव्य बायोपिक ‘श्री नीब करौरी बाबा’ लेकर आ रहे हैं, जो केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा होने का वादा करती है।
सुबोध भावे का अद्भुत रूपांतरण
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके मुख्य अभिनेता सुबोध भावे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर सुबोध, इस फिल्म में बाबा के किरदार में साक्षात उतर आए हैं। उनके साथ अभिनेता मोहित गुप्ता भी बाबा के जीवन के विभिन्न पड़ावों को पर्दे पर उतारेंगे। पोस्टर और झलकियां देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह भूमिका दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगी।


दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा
यह फिल्म केवल एक बायोपिक नहीं, बल्कि अभिनय का एक स्कूल होगी। फिल्म में टीवी और बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की फौज नजर आएगी। हितेन तेजवानी, स्मिता तांबे, राजेश शर्मा, मिलिंद गुणाजी, अनिरुद्ध दवे और हेमंत पांडेय जैसे सितारे अपनी अदाकारी से कहानी में जान फूंकेंगे।


सिर्फ चमत्कार नहीं, विचारों की बात
अक्सर संतों पर बनी फिल्में केवल चमत्कारों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन निर्माताओं का दावा है कि ‘श्री नीब करौरी बाबा’ इससे अलग है। यह फिल्म बाबा के ‘प्रेम, करुणा और सेवा’ के मूल मंत्र को आज के संदर्भ में परिभाषित करेगी। कार्तिक मल्लूर की शानदार सिनेमैटोग्राफी और आसिफ अली चिदवानी का रूहानी संगीत दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।
कब होगी रिलीज?
भक्तों और सिने-प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर है। यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तैयार हो जाइए, कैंची धाम की उस दिव्य ऊर्जा को बड़े पर्दे पर महसूस करने के लिए।

ADVERTISEMENTS Ad