( घटना में घायल पत्रकार का अस्पताल जा हाल पूछा, घायलों के इलाज में कोई कोताही न हो, चिकित्सकों को दिये निर्देश)।

प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच कर बनभूलपुरा में विगत दिवस उपद्रव के दौरान हुई घटना में घायलों से हाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कोतवाली में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और साथ ही घटना में घायल फोटोग्राफर संजय कनेरा सेे चिकित्सालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालचाल जाना।

उन्होंने बताया कि कनेरा को उच्चकोटी का उपचार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन सभी चिकित्सालायों में घायलों का उपचार किया जा रहा है उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए।जिस हेतु उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने घटना में घायल सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad