(अल्मोड़ा से वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नीलम नेगी प्रतिनिधित्व करेंगीं)


प्रकृति संरक्षण एवं साहित्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड अभियान में नीलम नेगी अल्मोड़ा उत्तराखंड भारत से सहभागिता करेंगी इंडोनेशिया की इंदु नान्दल जी के नेतृत्व में विश्व की चार प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।


इस अभियान में भारत, इंडोनेशिया, अमृत प्रवाह दुबई और सृजन अमेरिका से कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की शाखाएँ भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार, यह इंदु नान्दल जी का छठा विश्व रिकॉर्ड अभियान होगा उन्होंने बताया कि, यह कार्यक्रम आगामी 9 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें विश्व भर से 99 महिला एवं पुरुष कवि-कवयित्रियाँ प्रकृति,पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

इंदु नांदल जी ने सभी सहभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका चयन परिषद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अभियान की सफलता की कामना की व विश्वास व्यक्त किया कि, यह आयोजन भारतीय साहित्य और पर्यावरण चेतना को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


‘अमृत प्रवाह’ की संस्थापिका अमृत बिसारिया व ‘सृजन’ की संस्थापिका मंजू श्रीवास्तव व ‘कथाकुंज’ के संस्थापक गोविन्द गुप्त ने उपरोक्त आयोजन में अपनी संस्थाओं की सहभागिता हेतु खुशी व्यक्त करते हुये इंदु नांदल जी का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad