( स्वच्छ व नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए ठोस प्रयास हो।)

जिलाधिकारी अंशुल ने अल्मोड़ा वासियों की जीवनदायिनी नदी कोसी,कोसी बैराज पहुंचकर जलापूर्ति आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोसी बैराज की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में आ रही अड़चनों का त्वरित निस्तारण करें और जलापूर्ति को शत प्रतिशत बहाल करें। बरसात के मौसम में सिल्ट युक्त पानी ही नदी में आता है, इसलिए इसके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए यह बैराज बहुत महत्वपूर्ण है, इसके रखरखाव और संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिशाषी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी ने बताया कि पहली बरसात के बाद आने वाले पानी में अवसादों की मात्रा अधिक हो जाने के कारण जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है।

इसके समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पंप संचालन में आने वाली दिक्कतों के दौरान रोस्टर बनाकर जलापूर्ति की जाती है तथा पंप आदि की मरम्मत एवं उसको जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग तत्परता से कार्यों में जुटा हुआ है।निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता सिंचाई मोहन सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad