( उच्च न्यायालय नैनीताल के रजिस्ट्रार जनरल के पद से अल्मोड़ा के जिला जज हेतु स्थानांतरण हुआ।)
जिला जज श्रीकांत पांडे जी का ट्रांसफर हो गया हैयोगेश कुमार गुप्ता जी नए जिला जज होंगे
उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता का जिला व सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के पद पर स्थानांतरण हो गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता का स्थानांतरण जिला जज अल्मोड़ा, जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय का स्थानांतरण उच्च न्यायालय नैनीताल में रजिस्ट्रार (वैजिलेंस), राज्यपाल सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला को रजिस्ट्रार जनरल उच्य न्यायालय नैनीताल,सुबीर कुमार रजिस्ट्रार ( वैजिलेंस ) को जिला व सत्र न्यायाधीश बागेश्वर, जिला व सत्र न्यायाधीश बागेश्वर पंकज तोमर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्थायी लोक अदालत नैनीताल अध्यक्ष पद पर भेजे जाने की संस्तुति की है।