( अल्मोड़ा में खुशी की लहर)

अल्मोड़ा के लिए एक उत्साह और हर्ष का अवसर आया है, इस अवसर पर अल्मोड़ा ही नहीं उत्तराखंड भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड 2026
कर्तव्य पथ नई दिल्ली के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन होने पर अल्मोड़ा में खुशी की लहर है।ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में बीटेक की छात्रा तथा अल्मोड़ा की मूल निवासी एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ नई दिल्ली में होने पर ग्राफिक एरा कॉलेज सहित अल्मोड़ा में खुशी का माहौल है । नयना बिष्ट ग्राफिक एरा कॉलेज देहरादून में बीटेक की छात्रा है। तथा NCC 11 UK गर्ल्स बटालियन देहरादून में सीनियर अंडर ऑफिसर है ।उनके कठिन अभ्यास अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। नयना बिष्ट का परेड में चयन होने पर NCC अधिकारियों कॉलेज प्रशासन, और अल्मोड़ा में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। एनसीसी कैडेट नयना बिष्टने इस उपलब्धि औरसफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देती है। उनका कहना है कि शिक्षकों का मार्गदर्शन NCCअधिकारियों का अनुशासनात्मक परीक्षण तथा परिवार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ही इस उपलब्धि की मजबूत नींव बनी।इस मुकाम तकपहुंचने के लिए उन्हें अपने इष्ट देवों तथा पूर्वजों का आशीर्वाद तथा अपनी दादी का आशीर्वाद मिला। नयना बिष्ट के पिता प्रकाश बिष्ट एक प्रसिद्ध रंगकर्मी है। तथा उनकी माता प्रीति बिष्ट एक समाज सेविका है अल्मोड़ा के सभी सम्मानित लोगों ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिम शिखर परिवार भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
वो 11UK बटालियन है।
और सीनियर अंडर ऑफिसर है।

















