गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) पर गरमपानी स्थित फ्रॉग प्वाइंट के समीप पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बाधित हुआ यातायात प्रशासन की मुस्तैदी से पुनः सुचारू कर दिया गया है।

भूस्खलन की वजह से सड़क पर मलबा एकत्र होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जेसीबी मशीनों को तैनात किया।

कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सड़क से मलबे व पत्थरों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया। यातायात बहाल होने के बाद फंसे हुए यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad