उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और घूमने आए पर्यटकों के लिए मौसम से जुड़ी जरूरी खबर है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है क्योंकि वहां बर्फबारी के भी पूरे आसार बन रहे हैं।

​पहाड़ों में ठंड की दस्तक

13 और 14 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि इन दिनों देहरादून समेत मैदानी इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

​15 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश

मौसम विभाग का मानना है कि 15 अक्टूबर को मौसम का असर पूरे उत्तराखंड में देखने को मिल सकता है। इस दिन प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह हल्की बारिश, तेज हवा या धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद है।यात्रा के दौरान बरतें सावधानीबदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। जो लोग ऊंचे पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, वे निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर ले लें। बारिश या बिजली चमकने के दौरान खुले में खड़े होने या पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें और यात्रा के समय स्थानीय गाइडलाइंस का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad