( नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर, कोई बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम को दो हजार रुपए नकद इनाम की घोषणा मंजू नाथ टी सी)
प्रदेश मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों / एसओजी नैनीताल / एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।डॉ० जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआंके पर्यवेक्षण तथाबृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, मोहन सिंह सोन प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस एवं एसओजी टीमद्वारा लालकुआं क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।दिनांक 06.10.2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा लालकुआँ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास अल्टो कार न०- UP24-H-4787 में 02 अभियुक्तों को कुल 218.04 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर एफआईआर धारा- 56/26, धारा 8/21/60/29 NDPS Act पंजीकृत किया गया हैं अभियुक्त द्वारा पूछताछ में उक्त स्मैक बहेडी से खरीदकर लाना बताया गया है, जिस सम्बन्ध में धारा-29 NDPS ACT के अन्तर्गत अग्रिम जाँच कार्यवाही की जायेगी। नदीम खान ट्रक ड्राइवर तथा मो० शफीक बनभूलपरा में दर्जी का कार्य करता है। गिरफ्तार अभियुक्तों से कुल 218.04 ग्राम स्मैक अवैध तथा अल्टो कार न०-UP24-H- 4787 पुलिस ने अपने कब्जे में लीगिरफ्तारी टीम में उ०नि० वन्दना चौहान
हे०कानि० आनन्दपुरी कानि० दिलीप कुमार हे०कानि० कुन्दन कठायत – SOG कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा – SOG
कानि० भानू प्रताप – SOG थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को इस सराहनीय कार्य हेतु 2,000 रू० से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है





















