(छंजर सभा अल्मोड़ा के तत्वावधान में जाने माने तसाहित्यकारों ने डाक्टर बोरा की आठवीं पुस्तक ” पहाड़ ” का लोकार्पण किया।कवि अनेक समाजिक विषयों पर आधारित 52 कविताओं का अनूठा संग्रह किया है।)


अल्मोड़ा के जाने-माने साहित्यकार डाक्टर दलीप सिंह बोरा की आठवीं कविता संग्रह “पहाड़” का लोकार्पण कार्यक्रम साहित्यकारों की जानी-मानी संस्था छंजर सभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कवि दलीप सिंह बोरा ने इस काव्य संग्रह में बावन कविता की रचना की है। प्रत्येक कविता की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।इस काव्य संग्रह की भूमिका प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ( आचार्य हिंदी विभाग) पूर्व कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ द्वारा की गयी है।

डाक्टर दलीप सिंह बोरा ने यह काव्य संग्रह अपनी माता श्रीमती गोविन्दी देवी और पिता स्व राम सिंह बोरा को सादर समर्पित किया है। कवि दलीप सिंह बोरा अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा में सहायक महाप्रबंधक प्रबंधन के पद पर कार्यरत हैं। अब तक उनके आवाज ( हिंदी काव्य संग्रह), बहस ( हिंदी काव्य संग्रह), बखताक हाल( कुमाऊनी काव्य संग्रह), मनकसि, कणक, मेरि थात, हिमाव ( सभी कुमाऊंनी काव्य संग्रह) प्रकाशित हो चुके हैं।


पहाड़ पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम नेगी पूर्व प्रधानाचार्य ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट जी रहे। कार्यक्रम का संचालन छंजर सभा के सदस्य नीरज पंत ने किया। मंचासीन अतिथियों ने डाक्टर दलीप सिंह बोरा की काव्य संग्रह पहाड़ में संकलित कविताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।

द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नवीन बिष्ट, नीलम नेगी, डाक्टर रमेश लोहुमी, डाक्टर धारा बल्लभ पांडेय, धुव टम्टा, नीरज पंत , कंचन तिवारी, विपिन जोशी कोमल, कमला बिष्ट, डाक्टर ललित जोशी योगी, दिनेश चंद्र पांडेय, भुवन चंद्र मिश्रा, सुनील चौहान, आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।
अंत में छंजर सभा के संरक्षक त्रिभुवन गिरी महाराज व छंजर सभा के संयोजक डाक्टर रमेश लोहुमी ने सभी का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad